Add To collaction

नान स्टाप राइटिंग चेलैंज 2022 एडीशन 1 भाग्य का खेल ( भाग 4)

    दूसरे दिन अनामिका ने अपनी ड्यूटी जाइन करली। राघव सर ने अनामिका को पूरा काम समझाने की कोशिश की और सहायता करने का बायदा भी किया।


       इस तरह अनामिका ने आज एक नयी जिम्मेदारी सम्भाल ली। अनामिका के लिए बच्चौ को सम्भालना नयी जिम्मेदारी थी परन्तु उसने मन में ठान लिया था कि उसे कुछ बनने के लिए   महनत तो करनी होगी। ईश्वर ने उसे मौका दिया है क्यौकि वह जानती थी  यहाँ रहकर वह  कुछ बन सकती है।

    अनामिका ने अपने पापा को फौन करके अपनी जाब के बिषय मे सब बता दिया। इससे उसके पापा ने राहत की सांस ली ।  अनामिका के पापा ने  अपनी पत्नी को इस बिषय में कुछ भी नही बताया।

     अनामिका ने महनत से राघव जी कामन जीत लिया । राघव ने जब अनामिका को सलैक्ट किया था तब एक बार उनके दिल में आया था कि वह इस अन्जान नयी लड़की को जो जिम्मेदारी सौप रहे है क्या वह उसपर खरी उतर पायेगी।

          परन्तु अब उनको अपनी पसन्द पर खुशी हो रही थी क्यौकि सब बच्चे अनामिका से खुश थे। अनामिका ने वही रहकर अपनी पढा़ई जारी रखी।

        अनामिका ने अब Upsc की परीक्षा की तैयारी करने की सोची क्यौकि वहाँ उसे काफी समय मिलजाता था। अतः उसने इसके लिए बुक्स मँगवाली उसे बुक्स भी कम कीक्षत पर मिल गयी क्यौकि वहाँ  पर  प्रकाशकौ के एजेन्ट  आते रहते थे।

         आब अनामिका को वहाँ रहते हुए तीन बर्ष होगये। अनामिका ने ने अब  UPSC  का  एक्जाम भी दे दिया। उसकी महनत रंग लाई और  उसका यह एक्जाम   किलियर होगया तब राघव सर ने उसे बहुत बधाई दी । अनामिका ने राघव सर के पैर छूकर उनका धनकयवाद किया और बोली  यह सब आपके कारण सम्भव हुआ है सर।आपने मुझे यहाँ रहने की जगह दी जिससे मुझे यह अवसर मिल सका।

        अनामिका ने जब यह समाचार अपने पापा को दिया तब वह अपनी बेटी की सफलता पर खुश भी हूए  और वह उससे मिलने पहली बार आये साथ में उसकी सौतेली मा भी आई।

       अनामिका ने उनका परिचय राघव सर से करवाया 
। आज चसके पापा को  अपनी बेटी पर गर्व महसूस होरहा था साथ में अपने ऊपर शर्म भी आरही थी ।

                         क्रमशः

नरेश शर्मा
 02/05/२०२२
नान स्टाप राइटिंग चेलैन्ज 2022 भाग 4







  

   29
12 Comments

Haaya meer

10-May-2022 06:09 PM

Amazing

Reply

Muskan khan

09-May-2022 06:59 PM

Nice

Reply

Neelam josi

09-May-2022 06:47 PM

Nice 👍🏼

Reply